घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। कस्बे के मूसानगर रोड स्थित भदरस तिराहे के नजदीक ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत तार टूटकर गिरने से तीन दुकाने जल कर स्वाहा हो गयी। दुर्घटना में दुकान स्वामी भी घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब डेढ़ बजे ग्यारह हजार के0वी0ए0 विद्युत लाइन का तार टूटकर मो0 अरशद पुत्र मो0 इशरार निवासी मो0 पचखुरा की गुमटी पर गिरा जिससे गुमटी घू-धूकर जलने लगी। लपटो की चपेट में आने से बग लमे स्थित टायर पंचर की दुकान ने आग पकड़ ली। दुकान के अन्दर सो रहा अरशद आग बुझाने में घायल हो गया। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी आई सब कुछ खत्म हो चुका था।
Jansaamna