Sunday, March 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत 6-11 फरवरी तक

द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत 6-11 फरवरी तक

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मा.उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार 6 फरवरी से 11 फरवरी तक द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, कलक्ट्रेट, वाह्य न्यायालय सादाबाद, सिकन्दराराऊ एवं समस्त तहसीलों में किया जायेगा। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एवं नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्ला रक्खे खाँ ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 6 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रत्येक दिन सायं 4 बजे से सांय 6 बजे तक एवं 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जायेगा।