Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक दिवसीय कृषि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 1 नवम्बर को: सीडीओ

एक दिवसीय कृषि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 1 नवम्बर को: सीडीओ

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन एवं विभागीय निर्देशों की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि जनपदीय रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी 2019-20 कृषक मेला, कृषक वैज्ञानिक संवाद करने के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 1 नवम्बर 2019 को प्रातः 10 बजे से सामुदायिक भवन ईको पार्क माती कानपुर देहात में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कृषकों कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। कृषि एवं अन्य सेक्टरों से सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में दी जायेगी एवं कृषि से सम्बन्धित सभी विभागों तथा निजी विक्रेताओं द्वारा कृषि निवेश, कृषकों को उपलब्ध कराने हेतु स्टाल लगाये जायेंगे, जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उठा सकें। उक्त रबी गोष्ठी में कृषि विभाग से सम्बन्धित समस्त अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेें।