Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तक्षशिला एजुकेशन सेंटर में दिवाली मेले का आयोजन

तक्षशिला एजुकेशन सेंटर में दिवाली मेले का आयोजन

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे के नगर पालिका रोड स्थित तक्षशिला एजुकेशन सेंटर में आज शुक्रवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक चीजों को बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा दीपावली मेले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के हाथों से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया तथा बच्चों के प्रयासों को सराहा। विद्यालय के प्रबंधक शिवाकान्त त्रिवेदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अमृता तिवारी उप प्रधानाचार्या प्रभा त्रिवेदी श्रेया तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कॉलेज परिवार के लोग मौजूद रहे। तथा बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे।