Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साक्षात्कार 13 दिसम्बर को होगा आयोजित

साक्षात्कार 13 दिसम्बर को होगा आयोजित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामोउद्योग रोजगार योजना‘‘ वर्ष 2019-20 प्राप्त लक्ष्य के अन्तर्गत साक्षात्कार दिनांक 13 दिसम्बर 2019 निर्धारित की गयी है जिन आवेदनकर्ताओं के पोर्टल पर आवेदन आनलाइन किये गये हैं उनका साक्षात्कार चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजव कुमार सिंह ने बताया कि  दिनांक 13 दिसम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय जिला कानपुर देहात में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता उपरोक्त दिनांक को मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार हेतु समय से उपस्थित हो तथा अनुपस्थित होने पर आवेदन पत्र निरस्त माना जायेगा।