Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। घर लौट रहे युवक की बाइक में अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ललकी पुरवा निवासी सत्यनारायण का पुत्र योगेंद्र 27 वर्ष सोमवार शाम बाइक द्वारा घर लौट रहा था। घुघुआ पुल के पास मार्ग दुर्घटना में योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर उसे हैलट कानपुर भेजा गया है।