Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला सिपाही ने सिखाया मनचले को सबक, बीच सड़क पर की जूते से पिटाई

महिला सिपाही ने सिखाया मनचले को सबक, बीच सड़क पर की जूते से पिटाई

कानपुर, महेन्द्र कुमार। सड़क पर चलती लड़कियों पर फब्तियां कसना आज एक मनचले को उस वक्त भारी पड़ गया जब एक महिला सिपाही ने उसकी इस हरकत पर सबक सिखाते हुए बीच सड़क पर जूतें से पिटाई कर दी और पब्लिक उसकी पिटाई का तमाशा देखती रही। देखते ही देखते महिला सिपाही के हाथो युवक को पकड़कर बीच सड़क जूतों से पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने बताया कि बिठूर थाना क्षेत्र की एंटी रोमियो दल को कुछ छात्राओं ने बताया कि एक शोहदा छेड़छाड़ कर रहा है। जब उसको पकड़ने की कोशिश की गयी तो उसने भागने का प्रयास किया। जिसपर महिला कांस्टेबल चंचल चौरसिया ने उसको बलपूर्वक पकड़ लिया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 294 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।https://www.youtube.com/watch?v=hKDZzWSJkJU