Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जांच अधिकारी जांच आख्या 4 सप्ताह में करायें उपलब्ध

जांच अधिकारी जांच आख्या 4 सप्ताह में करायें उपलब्ध

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला कारागार जनपद कानपुर देहात में निरूद्ध वि0 बन्दी गोपली उर्फ राजू पुत्र खेमराज वर्मा, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी इन्द्रानगर थाना कोतवाली उरई, जिला जालौन की एलएलआर चिकित्सालय, कानपुर नगर में दिनांक 8 दिसम्बर 2019 को समय लगभग 7ः30 बजे हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जांच अधिकारी अपनी विस्तृत एवं स्पष्ट जांच आख्या 4 सप्ताह के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।