Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन की टक्कर से दो घोड़ों की मौत

ट्रेन की टक्कर से दो घोड़ों की मौत

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत आज दिन बृहस्पतिवार को रेलवे क्रॉसिंग लाहुर पार बेगम बाजार बमरौली प्रयागराज में सुबह लगभग 9ः30 बजे दिल्ली से प्रयागराज आ रही ट्रेन से दो घोड़ों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों घोड़ों के चिथड़े उड़ गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोर से हुई घोड़े लगभग 50 मीटर दूरी पर जाकर गिरे जब इसकी सूचना रेलवे विभाग को हुई तो रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर घोड़े के शव को रेलवे लाइन से हटाकर बाहर किया कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। कुछ देर बाद सुचारू रूप से चालू हो गया। यह घोड़ा किसका था यह रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचे लोग सही जानकारी नहीं दे सके स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों घोड़ें स्वस्थ एवं लंबे चैड़े सफेद रंग के थे जो शादी विवाह में बग्गी में चलते थे। लोगों के अनुमान के मुताबिक इनकी कीमत लगभग ₹500000 के आसपास है।