Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम प्रधान ने गरीबों को ठंड से बचने के लिए बांटे कंबल

ग्राम प्रधान ने गरीबों को ठंड से बचने के लिए बांटे कंबल

चायल/कौशांबी, डी. एस. ठाकुर। किसी भी गरीब को ठंड से जुझना न पड़े और न ही ठंड से किसी गरीब की मौत होने पाए। ग्रामसभा गौसपुर तहसील चायल विकासखंड मूरतगंज में ग्राम प्रधान डॉ सुल्तान सिंह ने कंबल वितरण करवाया और कहा कि वह हर गरीब के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की कोशिश कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि गांव के किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई अकारण परेशान ना करें। गरीब की सेवा करने से पुण्य की प्राप्त होती है साथ ही उनके सहयोगी लवकुश सिंह बीडीसी, आरपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। उन्होंने गांव के कई गरीबों को कंबल बांटे जिसमें फूल कली, चंद्र कली, महादेव, फूलचंद, रघुपति सिंह, प्रेमा देवी, पाल बाबा आदि लोग को करीब ढाई सौ कंबल का वितरण करवाया।