Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनकल्याण सेवा समिति ने गरीबों को चाय का किया वितरण

जनकल्याण सेवा समिति ने गरीबों को चाय का किया वितरण

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर की सामाजिक संस्था जनकल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में चाय टोस्ट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गरीबों को मुफ्त में चाय को पिलाया गया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि सर्दी के चलते गरीब सबसे ज्यादा बेहाल हो रहा है। उसे खाने पीने में भी दिक्कतें हो रही है ऐसे में उन्हें चाय बिस्कुट का वितरण किया गया है। जिससे उसे सर्दी से कुछ निजात दिलाई जा सके। वहीं गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिले। चाय पाने के लिए लोगों की भीड उमड पडी। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।