Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी कर युवक को लूटा

जहरखुरानी कर युवक को लूटा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जयपुर से काम कर घर लोट रहे एक युवक का जहरखुरानी का शिकार बनाते हुए हजारों की नगदी सामान लूट लिया गया। जिसको अचेत हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना नारखी क्षेत्र दाऊदयाल स्टेडियम के समीप से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक को अचेत हालत में उठाकर कुछ लोगो द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ होश आने पर युवक ने अपना नाम थाना नारखी के गांव जौधरी निवासी बदशाह पुत्र फूलसिंह बताया जो कि जयपुर में डेकोरेटर्स का कार्य करता हैं विगत दिन जयपुर से अपने घर लोट रहा था। जिसको अज्ञात जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। जिसके पास से पांच हजार की नगदी सामान मोबाइल आदि सामान अज्ञात जहरखुरान ले गये।