परीक्षा, नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो: डीएम जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार द्विवेदी को निर्देश दिए हैं कि जिले में स्थापित किये गये केन्द्रों का अपने स्तर से बारीकी से निरीक्षण कर लें और यदि कहीं कोई कमी प्रकाश में आती है तो संबंधित स्कूल के प्राचार्य या केन्द्र व्यवस्थापक के संज्ञान में लाकर उसे दूर करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक केन्द्र पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले सभी परीक्षार्थियेां की गहन तलाशी ली जाये तथा महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग से पर्दे के अन्दर महिला ही तलाशी लेंगी तथा पुरूष वहां नही रहेंगे तथा कोई भी स्मार्ट मोबाईल फोन या आपत्तिजनक वस्तु व सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाने न पाये। उन्होने सम्बन्धित प्राचार्यो एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि यूपी टीईटी परीक्षा को नकलविहीन बनाते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराई जाए, जिला प्रशासन पूर्ण रूप से उनको सहयोग प्रदान करेगा। परीक्षा केन्द्रो के आसपास 200 मी0 की परिधि मे और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत आदेश पारित रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को किसी भी तरह के इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। साथ ही परीक्षा केन्द्रो के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग वर्जित रहेगा। परीक्षा 8 जनवरी 2020 को प्रातः 10.30 से 12.30 तथा अपरान्त 2.30 से 5.00 बजे तक सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि 10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश न दिया जाये। तैनात अधिकारी परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयीं हैं, यदि कहीं कोई कमी रह गयी हो तो परीक्षा से पूर्व ही उसे हल करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दिन जिला प्रशासन द्वारा तैनात केन्द्र पर्यवेक्षक व शिक्षा विभाग द्वारा तैनात केन्द्र पर्यवेक्षक परीक्षा प्रारम्भ होने से 1 घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित रहकर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराएंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी प्रद्युम्न कुमार उपायुक्त मनरेगा हरिशचन्द्र डीआईओएस अरविन्द द्विवेदी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुशवाहा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansaamna