Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गन्ने के खेत में निकले चार अजगर

गन्ने के खेत में निकले चार अजगर

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। ग्राम सभा परास के  मजरा शीतलपुर निवासी अरविंद कुमार पाल के खेत में चार अजगर देखे जाने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पीआरबी सिपाही सोनू कुमार ने वन रक्षकों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा शिवम मिश्रा, शिव प्रकाश पांडे व वनरक्षक धीरज कुमार तिवारी ने ग्रामीणों व खेत मालिक अजय कुमार के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया वहीं उसके तीन बच्चे गन्ने के खेत में गुम हो गए।