Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मत्स्य पालन तालाबों का पट्टा आवंटन शिविर 21 मार्च को

मत्स्य पालन तालाबों का पट्टा आवंटन शिविर 21 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकबरपुर, मैथा, रसूलाबाद, भोगनीपुर, सिकन्दरा व डेरापुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले मत्स्य पालन का पट्टा आवंटन शिविर 21 मार्च 2017 को संभावित हैं अतः तालाब लेने के इच्छुक व्यक्ति तालाब की खतौनी प्रार्थना पत्र आदि सहित मुख्य कार्यकारणी अधिकारी मत्स्य पालन विकास अभिकरण कानपुर देहात विकास भवन माती कार्यालय में शीघ्रता-शीघ्र उपलब्ध करायें ताकि उनका प्रकाशन कराकर तालाबों का आवंटन शीघ्र कराया जा सकें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालन विकास अभिकरण डा. रंजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार आदि सहित मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालन विकास अभिकरण कानपुर देहात के भी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।