Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को भेजा जेल

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। जिनका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी किया गया। थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में आपस में विवाद करते समय तीन लोगों को सुहाग नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आपस में झगड़ रहे तीनों को थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। जिसको थाने ले जा कर अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। जेल जाने वालों में सुहाग नगर निवासी 42 वर्षीय कुवंर पाल पुत्र ज्ञानसिंह, थाना नसीरपुर क्षेत्र गुंढ़ा गढ़सान हाल निवासी हिमायूपुर 23 वर्षीय भूरी सिंह पुत्र गिरीशचन्द्र, नगला भाऊ निवासी 22 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र पंचम सिंह बताये। एक अन्य घटना में थाना नारखी पुलिस ने जरारा गांव के संन्जू पुत्र राजू जाटव, महाराज गंज कानपुर निवासी कल्लू पुत्र आलम, नारखी निवासी कमलेश पुत्र सागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिनके खिलाफ पुलिस ने लड़की भागा कर उसके बाद यौन शोषण करने की बात कही।