Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » करंट की चपेट में आए साढ़ की मौत

करंट की चपेट में आए साढ़ की मौत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे के कानपुर रोड स्थित महाराजा गेस्ट हाउस के बगल में बीती रात करंट की चपेट में आकर साढ़ की मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची नगर पालिका की गाड़ी ने साढ़ के शव को हटाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मंडी गेट के सामने गली के बगल में लगे लोहे के पाइप में करंट उतरने से उसके चपेट में पहुंचा अन्ना साढ़ दुर्घटना का शिकार हो गया। सुबह लोगों ने साड़ के शब को पड़ा देख नगर पालिका को सूचना दी बताया जाता है। कि अंदर गली में गई विद्युत केबल लोहे के पाइप में बंधी थी केबल कटी होने के चलते लोहे के पाइप में करंट आ गया जिससे दुर्घटना घटी।