Tuesday, June 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जांच अधिकारी जांच आख्या 4 सप्ताह में करायें उपलब्ध

जांच अधिकारी जांच आख्या 4 सप्ताह में करायें उपलब्ध

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला कारागार जनपद कानपुर देहात में निरूद्ध वि0 बन्दी रमेश पुत्र हीरालाल निवासी स्वरूपपुर, थाना सट्टी, जिला कानपुर देहात की दिनांक 11 फरवरी 2020 को समय प्रातः 9ः05 बजे एमएल चेस्ट चिकित्सालय कानपुर नगर में हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जांच अधिकारी अपनी विस्तृत एवं स्पष्ट जांच आख्या 4 सप्ताह के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।