Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार का छीना मोबाइल

बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार का छीना मोबाइल

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बुधवार शाम दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीडित ने थाने में तहरीर दी है। एटा रोड निवासी ईशू ठाकुर सुभाष चौराहे से दुकान बंद कर देर शाम करीब 8.30 बजे घर वापस जा रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच उपाध्याय फर्नीचर के सामने पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और एटा की ओर भाग गए। ईशू ने काफी शोर किया परंतु तब तक बदमाश मौके से काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करते हुए मोबाइल बरामदगी की मांग की है।