Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कथा समापन के अंतिम दिन भंडारे में उमड़ी भीड़

कथा समापन के अंतिम दिन भंडारे में उमड़ी भीड़

बिल्हौर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का आज शुक्रवार को समापन हुआ। हवन पूजन के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा भाव से कार्यक्रम में सहयोग दिया।
रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग में स्थित असालातगंज में पिछले एक सप्ताह से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री राम जानकी साहित्य सेवा मंडल के आचार्य आशीष बाजपेई राम द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। रात्रि में विशाल धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। श्री राम की भूमिका में आचार्य आशीष बाजपेई, लक्ष्मण निर्मल, जनक कमल कुमार, परशुराम जी की भूमिका में अश्वनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। मंडल का संचालन सोनू यादव के निर्देशन में हुआ।