Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पतारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी मुन्नीलाल कुरील का पुत्र अपने उर्फ भोला (22) शराब का लती था। बीते बुद्धवार की शाम अनिल ने अपने बड़े भाई राजू से शराब पीने को पैसे भी माँगे थे। भाई के नाराज होने पर अनिल ने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह जगाने पर उसकी मौत का पता चला, कमरे से हेयर डाई का पाउच मिला है। घर वालो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिये कानपुर भेजा है।