Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव पर जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव पर जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आज सम्पूर्ण विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। भगवान महावीर के सिद्धांत जीजो और जीने दो के संदेश को लेकर सोमवार को भारतीय जैन मिलन मुख्य शाखा द्वारा भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर जरूरतमंद लोगों को खाद्य-सामिग्री वितरित की गई। जिसमें 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 2 किलरे चावल, 1 नमक तथा एक मास्क आदि सामान 250 लोगों को दिया गया। इस दौरान विनोद कुमार जैन मिलेनियम, राहुल जैन सिटिजन, अजय जैन बजाज, मयंक जैन माइक्रोटेक, प्रवीण जैन प्रवक्ता, प्रदीप जैन वर्धमान, सनत कुमार जैन रपेरिया, भारतेंदु जैन, संजीव कांत जैन, दिलीप जैन रॉयल सिटी आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सोमवार को हर घर में महावीर जन्मोत्सव मनाया गया। श्री अतिशय क्षेत्र चंदवाद विधान समिति ने ग्राम चंदवार में 100 घरो में खाद सामिग्री वितरित की। इस दौरान सम्भव प्रकाश जैन, ललितेश जैन, अजय जैन बजाज, राजेश जैन, अतुल जैन अंकल, सोनू जैन बल्ला, प्रिंस जैन यूनिफार्म, राजीव जैन रागी, महेंद्र जैन गप्पू, सत्येंद्र जैन सोली, अतिवीर जैन आदि मौजूद रहे।