Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शार्ट शार्किट से लगी आग लाखों का नुकसान

शार्ट शार्किट से लगी आग लाखों का नुकसान

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र निराला नगर में स्थित पीपीएम अस्पताल के बगल की बिल्डिंग में स्थित शिव शक्ति फिलिंग सेन्टर के आफिस में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट शार्किट बताया जा रहा हैं दोपहर में शार्ट शार्किट से आग लग गयी थी। जिसमे लगभग 15 से 20 लाख का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। मौके से आस पास के लोगों द्वारा सूचना पर पहुंची दो दमकल की गांडियों ने आग पर काबू पाया।
पूछताछ में किसी संजय सिंह का फिलिंग आफिस पता चल रहा है जिनके शहर मे कई पम्प स्टेशन है।