Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगों ने की ITBP जवान की हत्या

दबंगों ने की ITBP जवान की हत्या

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने धारदार हथियार से ITBP के जवान की हत्या कर दी जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। घटना की सुचना पाकर मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने फौजी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।
आपको बतादे मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव मढनई का है। गांव मढनई में शुक्रवार को दबंगों ने की ITBP में तैनात फौजी लखन सिंह का अपने खानदान के लोगो से पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। जिसमे दूसरे पक्ष के दबंग लोगो ने फौजी लखन सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में फौजी बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने फौजी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जंहा डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। फौजी की मौत की खबर मिलते ही पुरे परिवार में कोहराम मंच गया। सुचना के बाद पंहुची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फौजी की हत्या के मामले में दो लोगो को गिरफ्तार करते हुए अपनी जाँच शुरू कर दी है।