Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे सुहागनगरी के वांशिदे

सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे सुहागनगरी के वांशिदे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह आम लोगों को सोशल डिस्टेसिंग पालन कराने एवं मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाबजूद लोग मानने को तैयार नहीं है।
रविवार को सुहागनगरी में सोशल डिस्टेशिंग का पालन नहीं किया गया। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में लोग सोशल डिस्टेशिंग का पालन नहीं करते दिखाई दिए। थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत करबला में सब्जी की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। वहीं थाना रामगढ, रसूलुपर एवं उत्तर में भी सड़कों पर लोग बेवजह घूमते नजर आये। किराना स्टोर, सब्जी, दूध एवं दवा की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। दुकानदार लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करा रहे थे। जिससे जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है।