Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की एहतियाती लैंडिंग

भारतीय वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की एहतियाती लैंडिंग

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारतीय वायुसेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर ने 17 अप्रैल, 2020 को पठान कोट एयरबेस से उड़ान भरी। उड़ान भरने के लगभग 1 घंटे बाद हेलीकॉप्टर में मशीनी खराबी पाई गयी। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने इंदौरा, पंजाब के पश्चिम में सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के कप्तान ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रखने के लिए सही और त्वरित कार्रवाई की। हेलीकॉप्टर में सवार सभी चालक दल सुरक्षित हैं और किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पंहुचा है। आवश्यक सुधार के बाद विमान को वापस लाया जायेगा।