Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग गृहस्थी हुई राख

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग गृहस्थी हुई राख

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर के बिघनू थाना क्षेत्र के लोधौरी ड़ेरा गाॅव में आज दोपहर एक कच्चे मकान में आग लग गई। पीड़ित सुनीता के अनुसार आज सुबह चूल्हे पर खाना बनाने के बाद अपने बच्चो सौरभ (20), आमिर (15), जरीना (12), करीना (23) के साथ खेत पर काम करने गयी थी।
दोपहर में काम करने के दौरान पड़ोसियों द्वारा घर में आग लगने की सूचना पर पहुंची सुनीता ने फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी दमकल के आने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। लेकिन तब तक आग से पूरी ग्रहस्थी जल कर खाक हो चुकी थी।