Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी कार्यालय का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

सरकारी कार्यालय का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जनपद में सभी कार्यालयों को खोल दिया गया है इसी दौरान इटावा की जिलाधिकारी जय बहादुर सिंह सोमवार को जनपद के तमाम कार्यालय का जायजा लेने पहुंचे इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 20 अप्रैल से सभी सरकारी कार्यालय को खोलने का आदेश दिया है वहीं सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कुछ लोगों को भी राहत दी गई है वही जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना चाहिए और कोई भी कार्य करने से पहले मास्क और और उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए और हमारी टीमें शहर का निरीक्षण करती रहेंगी और जो भी व्यक्ति बिना परमिशन के अपनी दुकानों को खोला पायेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।