Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्रकार देवेन्द्र शर्मा का निधन

पत्रकार देवेन्द्र शर्मा का निधन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अमर तनाव के सम्पादक व सम्पादक एकता परिषद के उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा का उनके निवास महमूदपुर ब्राह्मानान में निधन हो गया। श्री शर्मा के निधन पर सम्पादक एकता परिषद की शोकसभा परिषद के कार्यालय मुरसान गेट पर हुई। शोकसभा में श्री शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये मृतक की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में अध्यक्ष लाल सिंह, रमेशचन्द्र शर्मा, महेश वर्मा, पी. सी. शर्मा, विजयपाल सिंह नेताजी, चन्द्रपाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, लीलाधर पिप्पल एड., धनीराम धनी, रामबाबूलाल, गनेशीलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजीव शर्मा, अनिल चैधरी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।