Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छ: दिन पूर्व गायब हुए युवक का क्षत विक्षत शव मिला

छ: दिन पूर्व गायब हुए युवक का क्षत विक्षत शव मिला

मीरजापुर, सच्चिदानंद सिंह। अहरौरा थाना क्षेत्र में गुम हुआ युवक का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार गत छ: दिन पूर्व 17 अप्रैल को थाना अहरौरा अहरौरा नगर क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी 25 वर्षीय दीपक चौहान पुत्र जगदीश चौहान ने अपने पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और इस दौरान वह घर से बिना बताए चला गया तो परिजनों को काफी चिंता हुई और परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता नही चला तो बुधवार को स्थानीय थाना अहरौरा में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी जिसका परिणाम आज गुरुवार को मिला जिसमें थाना अहरौरा के कपसा पहाड़ी पर दीपक का मोबाईल व क्षतविक्षत शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौरा व सहयोगियों द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया पुलिस के अनुसार परिजनों नें उक्त संबंध में आत्महत्या की तहरीर देकर इत्तेफाकिया दर्ज कराया है, तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।