Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एक निजी चैनल के पत्रकार के खिलाफ थाने में दी तहरीर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एक निजी चैनल के पत्रकार के खिलाफ थाने में दी तहरीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एक टीवी चैनल के पत्रकार ने बहस के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने आॅनलाइन थाना उत्तर में तहरीर दी है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक निजी चैनल के पत्रकार के खिलाफ थाना उत्तर में तहरीर दी है। इस दौरान एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने ऑन लाइन मुकदमा दर्ज कराने को भी आवेदन किया है।