Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसडीएम मैथा और ईओ शिवली ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

एसडीएम मैथा और ईओ शिवली ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी ने किया गौशाला औचक निरीक्षण। शिवली कस्बे में संचालित गौशाला में उपजिलाधिकारी मैथा ने गौशाला का निरीक्षण कर साफ सफाई व शुद्ध पानी की व्यवस्था से संतुष्ट हुए। वही भूसा 350 कुन्तल पाया गया और 161 गौवंस पाए गए। उनकी नादो में शुद्धता का चारा पाया गया सभी कर्मचारी के कार्य से संतुष्ट होकर अधिशाषी अधिकारी एमएल गौतम की सराहना की। इस दौरान गोरेलाल, रानू, संतोष, दीपांशु, सुशील आदि कर्मचारी मौके पर पाए गए।