Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गरीब परिवारों को हास्पिटल संचालक द्वारा भेंट की गई राशन किट

गरीब परिवारों को हास्पिटल संचालक द्वारा भेंट की गई राशन किट

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस महामारी के चलते लोकप्रिया हॉस्पिटल के संचालक डॉ0 आलोक सचान, डॉ0 सुप्रिया सचान के द्वारा ग्राम सलावतपुर के पूर्व प्रधान स्व0 लोक नाथ कुशवाहा के आवास पर गरीब असहाय परिवारों को राशन किट जिसमें दाल, चावल, आटा, तेल आदि सामग्री भेंट की। वही उपस्थित लोगों द्वारा राशन वितरण कार्य हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
वहीं डा0 आलोक सचान द्वारा बताया गया कि लाकडाउन के चलते गरीब असहाय लोगों को राशन वितरण का कार्य कर रहे तथा आगे भी गरीब परिवारों का मदद करने का कार्य जारी रहेगा। इस मौके पर रिंकू बाबू, विद्युत वितरण खंड लिपिक जितेंद्र निषाद, अनुराग देव पाठक,  ओम पाठक  ग्रामीणों में रामगोपाल कुशवाहा, शिव बदन सिंह, राजेश कुमार, बड़के सिंह, अमित, मयंक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।