Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुकदमा वापस ना लेने पर मारपीट

मुकदमा वापस ना लेने पर मारपीट

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी अरविंद सिंह ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। कि बीती 16 जून 2019 को पड़ोसी अनिल द्वारा अभद्रता व अश्लीलता की गई थी जिसका मुकदमा माती न्यायालय में विचाराधीन है इस मुकदमे को वापस लेने के लिए अभियुक्त गण अक्सर उस पर दबाव बनाते हैं।दिनांक 26 अप्रैल 2020 को अपने घर से बाजार सब्जी खरीदने जा रहा था रास्ते में घात लगाए बैठे राकेश अनिल संदीप श्याम सिंह भरत सिंह नेम सिंह छेदा आनंद व लोधा ने उसे घेर कर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाला मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने दौड़ी पत्नी व पुत्री को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।