मीरजापुर, सच्चिदानंद सिंह। थाना विन्ध्याचल के कंतित शरीफ में कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु रमेश पुत्र मिश्री निवासी सबरी फाटक थाना को0 कटरा (सफाई नायक स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका परिषद मीरजापुर) व उनकी टीम द्वारा सेनेटाइजेशन किया जा रहा था, इरफान पुत्र हजरत व शानू पुत्र अज्ञात निवासी कंतित थाना विन्ध्याचल सहित काफी अज्ञात लोगों द्वारा गैर कानूनी ढंग से एकत्रित होकर सेनेटाइजेशन कर रही टीम को गाली देकर सरकारी कार्य में बाधा डाला गया और बिना मास्क लगाये धारा 144 द0प्र0सं0 का उल्लघन किया गया। इस संबंध में सफाई नायक रमेश की तहरीर पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0स0-53/2020 धारा 143, 353, 504, 188, 269, 270 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
Jansaamna