Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जायलो वाहन की चपेट में आने से मासूम बालक की दुखद मौत

जायलो वाहन की चपेट में आने से मासूम बालक की दुखद मौत

मीरजापुर, सच्चिदानंद सिंह। कछवा थाना क्षेत्र में आज बुधवार को सांय में जायलो वाहन के चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम बालक की दुखद मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय लगभग सवा पांच बजे थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम बजरडीहा के पास कछवा चुनार रोड पर, सात वर्षीय भोला पुत्र सत्यम का जायलो वाहन से एक्सीडेन्ट हो जाने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना पर थाना प्रभारी व उनके सहयोगियों द्वारा मौके पर पहुंच कर वैधानिक कार्यवाही की गई।