Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाहन चैकिंग में 4 के चालान व एक सीज

वाहन चैकिंग में 4 के चालान व एक सीज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पूरे जिले में लागू लाॅकडाउन के तहत जिले की सीमा व बाजारों में स्थापित 34 बेरियरों पर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सघन चेकिंग के दौरान कल शाम 7 बजे से आज सुबह 7 बजे तक पुलिस द्वारा 79 वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें से चार वाहन का चालान काटा गया तो एक वाहन को सीज किया गया तथा धारा 188 के उल्लंघन के आरोप में एक मुकदमा भी कायम किया गया है।