Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेता ने किया थाना प्रभारी का सम्मान

भाजपा नेता ने किया थाना प्रभारी का सम्मान

हसायन/हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कोल्ड स्टोरेज संचालक ब्रजेश चैहान द्वारा कोतवाली प्रभारी डीके सिसौदिया का पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। वहीं कोतवाली परिसर में ब्रजेश द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को खाद्यान्न वितरण भी किया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया ने सभी से लाॅकडाउन का पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर एसएसआई राकेश यादव, एसआई विनोद कुमार मिश्र, एसआई तेजेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई सीपी सिंह, एसआई रामाधार यादव, कॉन्स्टेबल राहुल आदि का विपिन लाल, अनिल जादौन, अमन गुप्ता, अरून कौशिक, प्रशान्त कुमार, दीपक उपाध्याय, चंद्र प्रकाश माहौर, रोहताश माहौर आदि ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।