Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला ग्राहक से बैंक कर्मचारी ने की अभद्रता

महिला ग्राहक से बैंक कर्मचारी ने की अभद्रता

सादाबाद/हाथरस, जन सामना संवाददाता। लॉक डाउन के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में धनराशि भेजी गई है। आज एक महिला अपने खाते से रुपए निकालने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की रामलीला ग्राउंड स्थित शाखा में पहुंची। इस दौरान बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा महिला उपभोक्ता से अभद्रता की गई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो कर्मचारी ने उसकी पासबुक लेकर फाड़ दी। महिला को बैंक शाखा से बाहर धक्का दे दिया। इस मामले में महिला द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।