Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हरियाणावी कलाकर जैकी ठेनुआ ने लोगों से की घर में रहने की अपील

हरियाणावी कलाकर जैकी ठेनुआ ने लोगों से की घर में रहने की अपील

मुरसान/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोरोना आउटब्रेक के चलते हर किसी के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर आगे क्या होने वाला है। वहीं ऐसे में हरियाणावी कलाकार जैकी ठेनुआ ने टीवी 30 इंडिया चैनल के जरिए फैंस को ये सलाह दी है कि वह अपने घरों में ही रहे और घर से बाहर किसी भी हालत में न निकलें। ज्यादा आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकलें ऐसे में हम सबको पुलिस प्रसाशन द्वारा दिये गए दिशा निर्देशो का पालन करना चाहिए। जैकी ठेनुआ इन दिनों अपने गांव सरोठ में ही रह रहे हैं। जैकी ठेनुआ ऐसी आपदा में अपने घर पर ही रहकर सॉन्ग लिख कर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।