Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस जंक्शन पुलिस ने दबोचे 6 जुआरी

हाथरस जंक्शन पुलिस ने दबोचे 6 जुआरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस कप्तान गौरव बंसवाल के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गांव गंगोली लाढ़पुर के पास से जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए लोगों में सोनू पुत्र वासुदेव, पप्पू पुत्र कुंवर पाल, सर्वेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह, राजू पुत्र मेघसिंह, देवेंद्र पुत्र केहरी सिंह समस्त निवासी गांव गंगोली तथा डोरी सिंह पुत्र गनपत सिंह निवासी नगला कठा को गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जे से 52 ताश पत्ते के अलावा 6 हजार 770 रूपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई सत्यपाल सिंह, सिपाही दिलीप कुमार, योगेश कुमार, बबलू सिंह व विपिन पाल शामिल थे।