Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस कप्तान कार्यालय को कराया सेनेटाइज

पुलिस कप्तान कार्यालय को कराया सेनेटाइज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोरोना संक्रमण को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा जहां पूरे शहर को संक्रमण से बचाने हेतु सैनिटाइज कराया जा रहा है वहीं आज पालिका की टीम द्वारा मेंडू रोड स्थित पुलिस कप्तान कार्यालय को भी सैनिटाइज किया गया।
पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के निर्देश पर पालिका की टीम द्वारा पूरे शहर में सभी गली मोहल्ला वार्डों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है और इसी कार्य के दौरान आज पुलिस कप्तान कार्यालय को भी पालिका की टीम द्वारा पीपीई किट पहनकर पुलिस कार्यालय को सैनिटाइज किया गया जिससे कि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।