Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लॉकडाउन का उलंघन करने वाले सैकड़ों लोगों को दो कोरोना योद्धा ने दौड़ाया

लॉकडाउन का उलंघन करने वाले सैकड़ों लोगों को दो कोरोना योद्धा ने दौड़ाया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लॉकडाउन का उलंघन करने वाले सैकड़ों लोगों पर भारी पड़े हाथरस पुलिस के दो कोरोना योद्धा। लॉकडाउन-3 के दौरान निर्माणाधीन कॉलोनी में इकट्ठा हुए सैकड़ों लोगों की सूचना पाकर मौके पर पंहुचे हाथरस पुलिस के दो कोरोना योद्धाओं ने लोगों को दौड़ाते हुए घरो रहने की दी हिदायत।
आपको बतादे मामला जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र भूतेश्वर बम्बा के पास स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी का है। यहां लॉकडाउन-3 के चलते आज मंगलवार को सैकड़ों लोग निर्माणधीन कॉलोनी में इकट्ठा हो गए। लॉकडाउन के चलते कॉलोनी में सैकड़ों लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही हाथरस पुलिस मौके पर पंहुच गई और लॉकडाउन का उलंघन कर रहे सैकड़ों लोगों को कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों ने दौड़ाते हुये घरो में रहने की हिदायत दी।

https://www.youtube.com/watch?v=VW0fUJswQEA&feature=youtu.be