Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने अपने नए कार्यालय में पद भार ग्रहण करने के बाद केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इससे पूर्व, श्री कोठारी राष्ट्रपति के सचिव थे।
उन्होंने डॉ. जितेंद्र सिंह को अवगत कराया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के अधिकार क्षेत्र को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जम्मू एवं कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश तक विस्तारित कर दिया गया है।