Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कम्युनिटी किचन एवं समाजिक संगठन ने जरूरतमंदो को बांटे भोजन के पैकिट

कम्युनिटी किचन एवं समाजिक संगठन ने जरूरतमंदो को बांटे भोजन के पैकिट

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर में लॉकडाउन के दौरान बेसहारा, निर्धन एवं बेघर लोगों को तहसील की कम्युनिटी किचिन द्वारा लगातार रसद किट के अलावा खाने के पैकेट दिए जा रहे हैं। वहीं समाजिक संस्थाओं द्वारा भी ऐसे लोगों तक भोजन, चाय आदि का वितरण किया जा रहा है।
कम्युनिटी किचिन प्रभारी नायब तहसीलदार ने बताया कि बुधवार को भी कई परिवारों को रसद किट का वितरण किया गया है। साथ ही पांच सौ खाने के पैकेट अलग से बांटे गए हैं ताकि कोई भी भूखा न रहे। साथ ही लेखपाल व अमीनों द्वारा प्रतिदिन सर्वे किया जा रहा है कि कहीं भी अगर राशन अथवा भोजन की आवश्यकता है तो उस तक पहुंचायी जा सके। सामाजिक संस्था आप और हम के तत्वावधान में रोटी बैंक द्वारा प्रतिदिन दो सौ पैकेट खाने के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। जिसमें अध्यक्ष बीएस बेदी, सरदार मनमिंदर सिंह, साजिद अली, विमल जैन, बंटी पाल, रोहन सिंह, कपिल जैन, तेजिंदर कौर, सुशांत शर्मा, उमेश राजवानी, नीटू राठौर आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।