Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैम्प कार्यालय में मनाई गयी महामना बुद्ध जयंती

कैम्प कार्यालय में मनाई गयी महामना बुद्ध जयंती

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। अपना दल (एस) के पदाधिकारियों ने महामना गौतम बुद्ध की जंयती मनाई। कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉक डाउन व सरकार द्वारा जारी सभी नियमों का पालन करते हुए दामोदर नगर स्थित अपना दल (एस) कैम्प कार्यालय में महामना बुद्ध की जयंती मनाई गई।
अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव जे. एन. कटियार ने सभी को महापर्व बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि गौतम बुद्ध ने आत्मज्ञान प्राप्त कर पूरे विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाया, युद्ध नहीं बुद्ध की शिक्षा दी। उनके विचारों को आत्मसात करके मनुष्य अपना जीवन बदल सकता है। आज उनके अनुयायी पूरी दुनिया में उनके विचार फैला रहे है। इसी कड़ी में महिला प्रदेश मंच की अध्यक्षा अंकिता सचान ने कहा कि गौतम बुद्ध ने शांति पर चलने का ज्ञान दिया है।
इस अवसर पर मुख्यरूप से कानपुर जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, रामकेश कटियार, राम नरेश कटियार, शशांक दीक्षित, विकास सचान आदि लोग मौजूद रहे।