कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। पिपरी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में आम तोड़ने के विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते देखते दोनों पक्षो से दर्जनों लोग लाठी डण्डे ले कर एकत्रित हो गए दोनों पक्षों में जमकर लाठी डण्डे चले और दोनों पक्ष में मारपीट हुई इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए है मामले की सूचना पिपरी पुलिस को दी गयी है।
घटना क्रम के मुताबिक आलमपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर लालमन और प्रदीप के बीच विवाद हो गया विवाद इस कदर बढ़ा की दोनों पक्ष से लाठी डंडे ले कर लोग एकत्रित हो गए झगड़े के बाद एक पक्ष का आरोप है दूसरे पक्ष के लालमन राजबहादुर आदि के हमले से पहले पक्ष के प्रदीप अंकित धोनी शिवराज आदि को गम्भीर चोट लगी है जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि इस झगड़े में लालमन राम बहादुर सतीश और उसकी मां गम्भीर घायल है और उनका आरोप है कि प्रदीप अंकित धोनी शिवराज आदि ने हमला किया है कई लोगो को कुल्हाड़ी से घायल किया गया है इस हमले में दूसरे पक्ष से भी दो-तीन लोग घायल हैं घटना की सूचना पिपरी पुलिस को दी गयी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jansaamna