Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बर्रा थानाध्यक्ष ने फ्लैग मार्च कर लोगों को किया जागरूक

बर्रा थानाध्यक्ष ने फ्लैग मार्च कर लोगों को किया जागरूक

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। बर्रा थानाध्यक्ष ने आज मगंलवार दोपहर को अपने थाना क्षेत्र में मय पुलिस बल के साथ एनाउंस कर लोगों को लाॅकड़ाउन में दुकाने खोले जाने के समबंध में पैदल फ्लैग मार्च करते हुये जागरूक किया।
जिसके उपरांत मार्केट में खुली दुकानों को निर्देश देते हुये बंद कराया गया। साथ ही आदेशों की जानकारी देते हुये केवल एकल दुकानों को खोलने को कहा। थानाध्यक्ष रणजीत राय ने लोगों को बताया की प्रशासन ने आदेश दिया था कि केवल गली कूचो मोहल्ले आदि की दुकाने ही निर्धारित समयानुसार ही खोली जायेंगी पर देखा यह जा रहा हैं कि सुबह के समय पूरी मार्केट ही खुली रहती हैं। जिससे लाॅकड़ाउन का पूरी तरह से अनुपालन हो रहा हैं। एकल दुकाने खोले जाने का उद्देश्य मात्र ये था की लोगों को दैनिक उपयोग की चीजे मिलती रहे साथ ही खोले जाने वाली दुकाने लाॅकड़ाउन का पालन करते हुये ही दुकाने खोले।