Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रह्मलीन शोभन सरकार की श्रद्धांजलि सभा आहूत की गई

ब्रह्मलीन शोभन सरकार की श्रद्धांजलि सभा आहूत की गई

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। मैथा तहसील लायर्स एसोसिएशन व संयुक्त कर्मचारी संघ के तत्वाधान में ब्रह्मलीन श्री  विरक्ता नन्द महाराज उर्फ शोभन सरकार की श्रद्धांजलि सभा आहूत की गई। जिसमें उनको नम आंखों से श्रद्धा सुमन समर्पित किए गए। इस अवसर पर करोना महामारी का ख्याल रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग  का पालन करते हुए श्रद्धा सुमन समर्पित की गई। सुधीर सिंह भदौरिया ने बताया कि शोभन सरकार सिर्फ शांति नहीं हम सबके संरक्षक भी थे जिनके संरक्षण में बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान तुरंत हो जाता था उनके ना होने से मन में उदासी छा गई है वही आसपास इलाके में गम का माहौल है। सभी अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।  इस मौके पर मुख्य रूप से  मैथा लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर सिंह भदौरिया, रमाकांत कश्यप पेशकार एसडीएम, महेश, प्रमोद पांडे,  कर्मचारी गण व अधिवक्ता अंकित चंदेल, बृजेंद्र कुशवाहा, रामनरेश, संजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एकीकृत बार एसोसिएशन माती, प्रदीप सिंह गौर, राजेश राजपूत, राम प्रताप सिंह चौहान, मयंक यादव, पवन अग्निहोत्री, प्रदुम्न शुक्ला आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।