Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 24 घायल मजदूरों को किया गया सैफई में भर्ती

24 घायल मजदूरों को किया गया सैफई में भर्ती

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के सैफई यूनिवर्सिटी में बने मिनी पीजीआई में सड़क दुर्घटना में घायल 24 मजदूरों को भर्ती कराया गया बताया जा रहा है कि सभी मजदूर दिल्ली, हरियाणा से बिहार झारखंड जा रहे थे तभी औरैया जनपद में ट्रक और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में 24 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 24 मजदूरों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है वहीं लगातार प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटा हुआ है। वहीं इस मामले में यूनिवर्सिटी के कुलपति राजकुमार ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि औरैया में हादसे में शिकार हुए 18 मजदूरों को मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था। वहीं उसके बाद कुछ मजदूरों को अस्पताल में फिर लाया गया। जिस में पांच लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।